जीने का मजा तभी आयेगा
जीने का मजा तभी आयेगा
ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है
बस मुस्कुरा दीजिए,बहुत अच्छा लगता है
उकसाने से किसी के,कभी न भड़के आप
जीने का मजा तभी आयेगा।
मिलेंगी चुनौतियाँ, तुम्हें कदम कदम पर
पर रखना है कदम तुम्हें फूंक फूंक कर
तू तनिक भी न डर,तेरा साया भी साथ न दें अगर
जीने का मजा तभी आयेगा।
निडर निर्भीक जोशिले व्यक्ति को
इस दुनिया में कोई नही झुका सकता है
निरंतर आगे बढ़,मत बैठ तू हाथ पर हाथ रखकर
जीने का मजा तभी आयेगा।
सफलता की राह में तेरा
जो दुश्मन बनकर बैठा है
वो तेरी राहों में,कांटे ही बिछाएगा
इसे नजरंदाज कर,रखो लक्ष्य पर ध्यान अपना
जीने का मजा तभी आयेगा।
ऊंचे आकाश में जब तू प्यारें
अपनी सफलता की उड़ान भरेगा
पूरा विश्व तब, तेरा ही गुण गायेगा
और सभी तेरी जय जयकार करेगा
जीने का मजा तभी आयेगा।
ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है
बस मुस्कुरा दीजिए,बड़ा अच्छा लगता है
जीने का मजा तभी आयेगा।
नूतन लाल साहू
Gunjan Kamal
16-Jul-2023 01:10 AM
👌👏
Reply
Varsha_Upadhyay
15-Jul-2023 07:28 PM
बहुत खूब
Reply
Alka jain
15-Jul-2023 02:05 PM
Nice one
Reply